अनुराग ने वीरभद्र पर साधा निशाना, पढ़िए क्या कहा

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 01:08 AM (IST)

सुंदरनगर: नाचन भाजपा मंडल महिला मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को महादेव शिव मंदिर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने विशेष तौर से शिरकत की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने देश व दुनिया में देवभूमि हिमाचल प्रदेश का नाम बदनाम किया है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 5 सालों के कार्यकाल में कोर्ट-कचहरी के चक्कर में बिताए हैं। 

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
भाजपा विधायक विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सहित अन्य विभिन्न मोर्चों की नेत्रियों ने शिरकत की, जिसमें महामंत्री अंजू देवी, कांता वर्मा, अंजु कुमार, हुकुमा देवी जप सदस्य, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, उपाध्यक्ष लाभ सिंह, महामंत्री रूप सिंह, हुकुम ठाकुर, पूर्व चेयरमैन वेद प्रकाश, सचिव राजु राम, मीडिया प्रभारी नरेंद्र भंडारी, सुभाष राणा और प्यारे लाल भी उपस्थित रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News