Mandi: पुलिस काे नाकाबंदी पर मिली सफलता, अफीम और चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 04:05 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर थाना की पुलिस टीम ने दो मामलों में अफीम व चरस के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में सुंदरनगर थाना पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पैदल जा रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और तेज गति से नजर चुराते हुए जाने लगा। युवक की गतिविधि पर संदेह होने के बाद पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 92 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी कपूर चंद पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव चुनाणी डाकघर खोलानाल तहसील बाली चौकी जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में भी सुंदरनगर थाना पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक सवार युवक की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 223 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बाइक सवार अभिषेक कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव लोहट डाकघर डुमेहर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने दो मामलों में अफीम व चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News