Mandi: ब्यास नदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 06:49 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी शहर के साथ लगते भ्युली क्षेत्र में शनिवार को ब्यास नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को आज सूचना मिली कि भ्युली के पास ब्यास नदी में एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।

शुरुआती जांच और शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस अभी घटना के कारणों का पता लगा रही है कि व्यक्ति नदी तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News