नाबार्ड के तहत हिमाचल में RIDF के लिए 609.54 करोड़ की 113 परियोजनाएं मंजूर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 11:11 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए राज्य सरकारों को रियायती वित्त प्रदान करता है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में नाबार्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के तहत 113 परियोजनाओं के लिए 609.54 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके तहत 121.75 करोड़ की 13 सीवरेज एवं 3 पेयजल योजनाएं, 13 सीवर की परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश में आरआईडीएफ की सहायता के तहत बनने  वाली पहली सीवर परियोजनाएं होंगी और इन परियोजनाएं से 65 हजार की आबादी को लाभ होगा।

वहीं 118.87 करोड़ की 26 ग्रामीण पेयजल की इन परियोजनाओं से 2.94 लाख आबादी तक नल द्वारा पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 168.14 करोड़ के 30 लघु सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण प्रोजैक्ट हैं। इन परियोजनाओं से 4541.85 हैक्टेयर कृषि भूमि को सुनिश्चित सिंचाई का लाभ मिलेगा, साथ ही 200.78 करोड़ की लागत के 40 ग्रामीण संपर्क मार्ग एवं 4 पुल भी शामिल हैं। इसके साथ ही वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश को आबंटित 800 करोड़ के सापेक्ष कुल 609.54 करोड़ के 113 प्रोजैक्ट स्वीकृत कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही में वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश को इसमें 26 पेयजल, 30 लघु सिंचाई, 47 ग्रामीण संपर्क (सड़क एवं पुल) और 13 सीवर की परियोजनाएं शामिल हैं। 47 ग्रामीण संपर्क (सड़क एवं पुल) परियोजनाओं से 103.65 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण तथा 132.89 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन किया जाएगा। 13 सीवर की परियोजनाओं से 65 हजार की आबादी को लाभ होगा। 26 पेयजल परियोजनाओं से 2.94 लाख आबादी तक नल द्वारा पीने का पानी पहुंचाया जाएगा और 30 लघु सिंचाई परियोजनाओं से 4541.85 हैक्टेयर कृषि भूमि को सुनिश्चित सिंचाई का लाभ मिलेगा। 13 सीवर की परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश में आर.आई.डी.एफ. की सहायता के तहत बनने वाली पहली सीवर परियोजनाएं होंगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News