बातों से प्यास बुझा रहा शिमला नगर निगम, जल्द सब ठीक होने का दावा

Saturday, Sep 24, 2016 - 12:49 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम ने 15 अक्तूबर तक पेयजल संकट खत्म करने का आधिकारिक दावा किया है। प्रशासन का कहना है कि शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगम जल्द ही 100 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।

गिरि व गुम्मा में क्षतिग्रस्त हो चुकी पाइप लाइन को बदला जा रहा है, साथ ही जहां पर भी लीकेज की समस्या पेश आ रही है उन लाइनों को बदलने के आदेश दिए गए हैं। ये जानकारी शुक्रवार को नगर निगम के उपमहापौर टिकेन्द्र पंवर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा है कि गिरि परियोजना में करीबन 1200 मीटर लंबी लाइन को बदलने का कार्य किया जा रहा है जिसमें से करीबन 500 मीटर से अधिक लाइन को चेंज कर दिया गया बाकी लाइन को 15 अक्तूबर तक बिछा दिया जाएगा। टिकेन्द्र पंवर ने कहा कि 15 अक्तूबर से शहर में पानी की किल्लत को खत्म कर दिया जाएगा।

निगम लोगों को रोजाना पानी की सप्लाई करेगा, वहीं डिप्टी मेयर ने कहा है कि गिरि पेयजल परियोजना का अभी तक आधिकारिक उद्घाटन तक नहीं हुआ है लेकिन गिरि खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। डिप्टी मेयर ने आई.पी.एच. विभाग पर घटिया सामाग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि गिरि में विभाग द्वारा 6.4 एम.एम. की पाइन लाइन बिछाई गई है जबकि गिरि में 7.5 एम.एम. की लाइन बिछाई जानी थी अब निगम यहां पर 7.5 एम.एम. की लाइन बिछा रहा है। गिरि में नई लाइन बिछाने के लिए निगम 3 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च कर रहा है।

गुम्मा में 13 करोड़ से क्रेगनैनों तक बिछाई जाएगी नई लाइन
वही गुम्मा से क्रेगनैंनों तक नगर निगम 13 करोड़ से नई लाइन बिछाने जा रहा है ताकि पुरानी हो चुकी लाइनों में लीकेज की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। इसके अलावा निगम संजौली से रिज स्थित टैंक तक पूरी नई लाइन बिछाएगा।

Related News

Shimla: उपनगरों में तहबाजारियों पर चला नगर निगम का डंडा, 12 के खिलाफ की कार्रवाई

Mandi: नगर निगम ने गृहकर में समाप्त की 10 प्रतिशत की छूट, वैंडिंग जोन और कूड़ा एकत्रीकरण शुल्क बढ़ाया

Shimla: संजौली मस्जिद विवाद के बीच नगर निगम के वास्तुकार का तबादला, प्रोजैक्ट निदेशक को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Shimla: वैंडिंग जोन आंबटित करने से पहले नगर निगम लेगा शपथ पत्र, गलत देने पर लाइसैंस होगा रद्द्

Kangra: नगर निगम पालमपुर ने उठाया सख्त कदम, अब शहर में गंदगी फैलाई तो होगा 5 हजार का जुर्माना

Shimla: कारोबारियों व लीजधारकों को नगर निगम ने जारी किए बिल, 30 तक करना होगा भुगतान

शिमला के बाद मंडी में कांग्रेस का तानाशाहीपूर्ण रवैया जारी : अनुराग

Kangra: बारिश में खुली मटौर-शिमला फोरलेन की पोल, हाईवे बन गया तालाब

शिमला में बनने वाले रोपवे के लिए दिसम्बर में होंगे टैंडर : मुकेश अग्निहोत्री

Himachal: कल्पा, समधो और शिमला में वर्षा, कल से फिर रहेगा यैलो अलर्ट