Kangra: नगर निगम पालमपुर ने उठाया सख्त कदम, अब शहर में गंदगी फैलाई तो होगा 5 हजार का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2024 - 02:59 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): नगर निगम पालमपुर की परिधि में चोरी छिपे कूड़ा उड़ेलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ऑनलाइन सामान भेजने वाली कंपनियों के कचरे के भरे बैग मिलने के बाद निगम ने अगुंली टेढ़ी करने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि गंदगी फैलाने वालों पर अब 5 हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। 

नगर निगम पालमपुर के आयुक्त आशीष शर्मा ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि बार-बार आग्रह करने पर भी सार्वजनिक स्थलों पर गन्दगी फैलाने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, ऐसे में अब थोड़े सख्त निर्णय लेने पड़ रहे हैं। इन आदेशों में कचरा डालने या गंदगी फैलाने के अलावा जो व्यक्ति प्लास्टिक वेस्ट को जलाएगा या उसे सार्वजनिक स्थान पर फैंकेगा उसको भी जुर्माना भरना पड़ेगा।

आशीष शर्मा ने कहा कि पालमपुर शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भेजी जा रही हैं। काफी हद तक लोगों का सहयोग भी मिल रहा, लेकिन मात्र थोड़े से लापरवाह लोगों के कारण से स्वछता अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि टीका निहंग मे एक दिन पहले ऑनलाइन सामान भेजने वाली कंपनियों के वेस्ट प्लास्टिक मैटीरियल के भरे बैग मिले हैं। जिसने ये मैटीरियल यहां फैंका है, उसके सबूत जुटाने के बाद 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News