हिमाचल में शुरू होगा हैल्थ टूरिज्म : कर्ण

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2016 - 10:55 PM (IST)

मंडी: हिमाचल में हैल्थ टूरिज्म को बढ़ाया दिया जाएगा। प्रदेश के आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि हिमाचल में टूरिज्म के साथ आयुर्वेद को बढ़ावा देना समय की मांग है। कर्ण सिंह ने कहा कि केरल के मुकाबले हिमाचल में भी पंचकर्मा की अपार संभावनाएं हैं। हिमाचल में भी कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं जिसके चलते हिमाचल में इस पर्यटन को न केवल बढ़ावा मिलेगा बल्कि इसके परिणाम भी सुखद मिलेंगे। पंचकर्मा पीलिया से निपटने में भी कारगर है। यही नहीं, इस कान्सैप्ट से सरकार को जहां राजस्व में लाभ होगा, वहीं होटल कारोबारियों को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हम जल्द इसे लेकर नीति बनाने जा रहे हैं।

 

खाली पदों को भरना उद्देश्य
आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि मेरा उद्देश्य खाली पदों को भरना है। मौजूदा समय में आयुर्वेद विभाग में डाक्टरों के 300 पद खाली पड़े हैं, वहीं 500 से ज्यादा फार्मेसी के पद भी खाली चल रहे हैं। कर्ण सिंह ने कहा कि अब तक ये पद बैचवाइज के आधार पर भरे जाते रहे हैं मगर अब हम चाहते हैं कि इन्हें जल्दी भरने के लिए अलग जरिया अपनाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News