जब इंदिरा मार्कीट में महिला ने प्रवासी को जड़े थप्पड़, जानिए क्या है मामला (Video)

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 07:48 PM (IST)

मंडी (अनिल): इंदिरा मार्कीट की छत पर वीरवार को प्रवासी व्यक्ति की दादागिरी का वाकया सामने आया है। बता दें कि बरमाणा से एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ मंडी आई हुई थी और उसने बेटी के जूते ठीक करवाने के लिए प्रवासी व्यक्ति से कहा। उक्त व्यक्ति ने महिला से 150 रुपए मांगे और कहा कि मुझे 50 रुपए एडवांस दो तभी काम करूंगा। महिला ने उसे 100 रुपए दे दिए और आधे घंटे बाद जूते लेने की बात कही। जब कुछ देर बाद महिला वापस आई तो प्रवासी व्यक्ति गायब था और जूते वहीं फैंक कर कहीं चला गया था। अढ़ाई घंटे बाद प्रवासी व्यक्ति झूमता हुआ वापस आया तो महिला से बदतमीजी करने लगा और जूते ठीक करने वाली बात से मुकर गया। इतने में इंदिरा मार्कीट पर हुजूम लग गया और महिला ने भी उसे एक-दो थप्पड़ लगा दिए। इतने में इंदिरा मार्कीट के प्रधान अशोक शर्मा और पुलिस कर्मी भी आ गए और मामले को सुलझाने लगे। 

इंदिरा मार्कीट के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि इनके बारे में नगर निगम और मंडी प्रशासन से बहुत बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन 2 दिनों के बाद फिर वैसे ही हालात हो जाते हैं। प्रवासी मजदूरों को इंदिरा मार्कीट की छत पर बैठने की अनुमति नहीं है, फिर भी वे यहां बैठ कर लोगों से जरूरत से ज्यादा दाम वसूलते हैं और कई बार काम भी नहीं करते हैं। वहीं कमिश्रर नगर निगम मंडी राजीव कुमार ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की आवश्यकता नहीं है, पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रहे हैं। इंदिरा मार्कीट की छत के मामले को लेकर काम किया जा रहा है, यहां किसी को अवैध रूप से बैठने की अनुमति नहीं है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News