Himachal : सरकारी कर्मचारी ने महिला को मारे थप्पड़, मुकद्दमा दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 11:43 AM (IST)
Chamba News : जिला मुख्यालय चम्बा में एक सरकारी कर्मचारी ने रास्ता रोकर महिला पर थप्पड़ जड़ दिए। इससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने इसकी शिकायत सदर थाना चम्बा में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि आरोपी ने किसी बात को लेकर इरावती चौक पर रोककर उसे धक्का दे दिया। इसके बाद बेवजह थप्पड़ मारे और उसको बदनाम करने की भी कोशिश की। इससे वह काफी आहत है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि महिला और व्यक्ति लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और तैश में आकर व्यक्ति ने उसे थप्पड़ जड़ दिए।
वहीं, इसके बाद महिला थाने पहुंच गई। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

