Kangra : खेतों से लौट रही महिला से मारपीट, पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 03:51 PM (IST)
ज्वालामुखी (कांगड़ा): पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत मसेहड़ में खोतों से घर लौट रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला प्रवीण कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पड़ोसी रतना चंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार, घर लौटते समय आरोपी ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौच की और मारपीट की, जिससे उसकी टांग पर चोटें आईं। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

