किचन की खिड़की से कमरे में घुसा शातिर, फिर महिला के साथ की अश्लील हरकतें; मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 01:05 PM (IST)

Kullu News : मनाली में एक शातिर खिड़की से होते हुए कमरे में घुसा और अंदर जाकर महिला के साथ छेड़‌छाड़ की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 74 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला एक होटल में कर्मचारी है। शिकायत के अनुसार, रात्रि करीब 1.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति किचन की खिड़की से कमरे में घुसा तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया, जिसके बाद खिड़की से फरार हो गया।

वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News