हिमाचल में 2 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना
punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2023 - 10:10 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 2 दिन मौसम खराब रहेगा और ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात और मध्य इलाकों पर वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 व 23 को प्रदेश में मौसम खराब रहेगा जबकि 21 अक्तूबर यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार व सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का अनुमान है। 24 अक्तूबर से फिर साफ मौसम रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -0.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here