Weather : लाहौल में हिमस्खलन की आशंका बढ़ी, जानिए प्रदेश में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 12:26 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जबकि ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात हुआ है। वहीं लाहौल में डिंफुक के पास फुम्मण नाले में हिमस्खलन हुआ परंतु इससे कोई भी नुक्सान नहीं हुआ है। भारी हिमपात के चलते समस्त लाहौल में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। बिलासपुर, कांगड़ा व शिमला जिलों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। मंडी के गोहर के लोट गांव में आसमानी बिजली गिरने से बकरे व पांवटा साहिब में खच्चर की मौत हो गई। कुल्लू में 28 सड़कें व 56 ट्रांसफार्मर, लाहौल-स्पीति में 42 सड़कें और 71 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे हैं। शुक्रवार को बिलासपुर में सर्वाधिक 34.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

4-5 दिन साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरिंद्र पाल का कहना है कि शनिवार से चार-पांच दिन तक मौसम के साफ रहने की संभावना है और इस दौरान मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर वर्षा व हिमपात हो सकता है जबकि मैदानी/निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 

हिमस्खलन की चपेट में आए 2 वाहन, चालक सुरक्षित
लाहौल-स्पीति के तिन्दी के भुजुंड में 2 वाहन एक्सयूवी 300 और ऑल्टो के-10 हिमस्खलन की चपेट में आ गए। दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं जबकि वाहनों का कोई अता पता नहीं है। उपमंडल उदयपुर के गांव भुजुंड के पास शपाला ढांग में आधी रात को हिमस्खलन हुआ। भुजुंड निवासी तेज सिंह पुत्र मोती राम (उदयपुर) ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News