सुंदरनगर के जड़ोल में अनियंत्रित वोल्वो बस ने ट्राले को मारी टक्कर, 8 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 12:04 AM (IST)

डैहर (शर्मा): किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के जड़ोल में प्राकृतिक स्त्रोत के पास दिल्ली से मनाली जा रही निजी वोल्वो बस (यूपी 15एफटी-6315) शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में घुसते हुए एक ट्राले (यूपी 81ईटी-7778) को टक्कर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस और ट्राले के चालक-परिचालकों और सवारियों सहित कुल 8 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों को नेरचौक मेडिकल काॅलेज और एक को एम्स बिलासपुर में भर्ती किया गया है। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुक्सान हुआ है। पुलिस ने वोल्वो बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों की सूची
हादसे में घायल हुए लोगों में बस चालक जितेंद्र सिंह (24) पुत्र चेतराम निवासी  कोट तुंगल तहसील कोटली मंडी, परिचालक घनश्याम (23) पुत्र हेम सिंह निवासी छडाल कोटली मंडी, उदित नाथ (32) पुत्र पवित्र कुमार नाथ निवासी  जनकपुरी न्यू दिल्ली, खुशबू बैरी (34) पुत्री खुरम बैरी निवासी जनकपुरी न्यू दिल्ली, सुधाकर (33) पुत्र सत्यपाल निवासी जिला अलीगढ़ (यूपी), विपिन कुमार (56) पुत्र विजयपाल निवासी अलीगढ़ (यूपी), सपना शर्मा पत्नी मुदगल नाॅर्थ ईस्ट वाल्मीकि विहार दिल्ली और संगीता शर्मा पत्नी अशोक शर्मा गंगा विहार नाॅर्थ ईस्ट दिल्ली शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News