हिमाचल में विश्व हिन्दू परिषद चलाएगी अभियान, डेढ़ लाख लोगों को बनाएगी हितचिंतक

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 05:45 PM (IST)

शिमला (अम्बादत): विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत मे आगामी 15 दिनों में डेढ़ लाख हिंदुओं को हितचिंतक अभियान के माध्यम से जोड़ने के लिए संपर्क करेगा। यह बात विहिप के केन्द्रीय सहमंत्री एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद को कार्य करते हुए 58 वर्ष हो गए हैं, जिसमें कई आंदोलन, अभियान तथा सृजनात्मक कार्य हमने हाथ में लिए। 1984 में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण आंदोलन आरम्भ किया। आज अयोध्या में भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है, ऐसे ही रामसेतु, धारा 370 तथा 35 आदि विषयों पर भी हमने हिन्दू समाज की भागीदारी एवं सहयोग से सफलता अर्जित की।

उन्होंने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व लव जिहाद मानने के लिए लोग तैयार नहीं थे परंतु विगत कुछ दिनों मे देश में हिन्दू लड़कियों की नृशंस हत्याओं ने इस भ्रांति से पर्दा हटा दिया है। आज सरकारों ने धर्मांतरण पर कानून बना दिए, गौ सुरक्षा तथा गौ संवर्द्धन के लिए अनेकों कार्य शुरू किए गए, पंचगव्य से औषधियां बनाईं जो काफी प्रचलित हुईं, वेदों पर वैज्ञानिक तथा शास्त्रीय अध्ययन के लिए संस्थान स्थापित किए गए। 2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस हीरक जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने के लिए हिमाचल प्रांत में 20 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक हम समाज के हर जाति, मत, पंथ संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य हिमाचल के 15 हजार गांवों तक जाकर डेढ़ लाख हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लव जिहाद तथा लोभ एवं बलपूर्वक किए जा रहे धर्मान्तरण को रोकने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा धर्मांतरण संशोधन विधेयक को पारित किया गया है। इसके तहत बलपूर्वक धर्मांतरण के लिए सजा को 7 साल से बढ़ाकर अधिकतम 10 साल तक कर दिया गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News