शातिरों ने बातों में उलझाई महिला, गहने व नकदी लेकर हुए फरार

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2019 - 10:10 PM (IST)

बी.बी.एन.: नालागढ़ में 2 अज्ञात बदमाशों ने बातों में उलझा कर महिला से करीब 80,000 रुपए के गहने व नकदी ले ली और फरार हो गए। आरोपियों ने महिला को 500-500 रुपए के नोटों का एक पैकेट भी दिया लेकिन जब महिला ने उस पैकेट को देखा तो उसमें 1 नोट असली था और बाकी सभी कागज थे। आरोपियों ने बातों-बातों में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ निवासी महिला जब चंडीगढ़ से आ रही थी तो उसे 2 लड़के मिले, जिन्होंने पहले उससे चंडीगढ़ जाने के लिए किराया देने की बात कही और फिर बातों-बातों में उस महिला को पार्क में ले गए, जहां पर उक्त लड़कों ने महिला से सोने की अंगूठियां, चेन व नकदी ले ली और उसके बदले में उसे नोटों का पैकेट दे दिया।

महिला ने जब नोटों के पैकेट को चैक किया तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हो गया। महिला ने इसके बाद पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। डी.एस.पी. नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News