हिमाचल मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में घमासान, केंद्रीय नेताओं से मिले सीएम सुक्खू

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 10:38 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कांग्रेस विधायक दिल्ली लौट आएंगे। कांग्रेस नेताओं के दिल्ली पहुंचने पर अब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर घमासान शुरू हो गया है। ऐसे में मंत्री पद के दावेदार नेता भी अपने पक्ष में लॉबिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रणा का यह दौर शनिवार को देर रात तक जारी रहा तथा रविवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार अब तक मंत्रिमंडल गठन को लेकर नेता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में देखना यह है कि एक ही बार में पूरा मंत्रिमंडल गठन होता है या नहीं? 
PunjabKesari

मंत्री पद के लिए ये दावेदार, विक्रमादित्य पर अभी संशय 
मंत्री पद के लिए कई नेता दावेदार हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य भी शामिल हैं। हालांकि घरेलू हिंसा में मामले में उनका नाम सामने आने पर इस समय उनके नाम पर संशय बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी हाईकमान इस मामले के सुलझने का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा शिमला जिले से मंत्री पद के दावेदारों में रोहित ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा और अनिरुद्ध सिंह के नाम शामिल हैं। कांगड़ा जिले से सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, आशीष बुटेल व संजय रत्न दावेदार हैं। चम्बा से कुलदीप सिंह पठानिया, सोलन से डाॅ. धनीराम शांडिल व राम कुमार, कुल्लू जिले से सुंदर सिंह ठाकुर, सिरमौर जिले से हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर जिले से हर्षवर्धन चौहान, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और मंडी जिले से चंद्रशेखर का नाम लिया जा रहा है। अब हाईकमान इन नामों को शार्ट लिस्ट करने में जुटा है। 

शुक्ला, हुड्डा व दीपा दास मुंशी से मिले सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की है। ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार व रविवार को बैठक में जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके बाद शार्ट लिस्ट करने के लिए सूची राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी को भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से भेंट की। हालांकि ये मुलाकातें शिष्टाचार के नाते बताई जा रही हैं लेकिन इसे प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News