कांग्रेस को विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ेगी जनता : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 10:36 PM (IST)

हमीरपुर/चिंतपूर्णी (राजीव/सुनील): पूरे देश में कांग्रेस कहीं नहीं बची है। एक दो राज्यों में जहां इनकी सरकारें हैं वहां भी बहुत जल्द जनता इन्हें विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ेगी। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल खामियां ढूंढकर राजनीति करना है और देश को खोखला करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के 5 वर्षों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैलीकॉप्टर में घूमे और अब चुनावों के समय भी भाजपा 15-15 हैलीकॉप्टरों में ही प्रचार कर रही है और जमीन पर कुछ नहीं है। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो ऐसा बोल रहे हैं, वे मेरे साथ चलें और जमीन पर हकीकत को जानें व भाजपा के प्रचार को भी देख लें। इससे पहले जसवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वाणा, दोदरा व कड़ौआ ग्राम पंचायतों में सभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा लोगों के हितों के खिलाफ काम किया है। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार बनकर रह गई थी, लेकिन 2014 के बाद जब देश में नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता संभाली तो उसके बाद कोई भी घोटाला नहीं हुआ। 

कांग्रेस से पूछा-2004 में बंद क्यों की ओपीएस
ओपीएस को लेकर कांग्रेस से सवाल करते हुए अनुराग ने पूछा कि 2004 में आपकी सरकार थी उस समय यह बंद हुई, तो उस समय इसे क्यों बंद किया। कांग्रेस झूठ बोलने व चुनावों के समय झूठे वायदे करने में माहिर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल के विकास को रोकने का काम किया है। 

जो जीत सकता था उसे ही टिकट मिला
केंद्रीय मंत्री ने पार्टी से बागी हुए नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी हाईकमान ने जो जीत सकता था, उसे ही टिकट दिया है। इसलिए जिसके पास कमल का चुनाव चिन्ह है, वही पार्टी का उम्मीदवार है और पार्टी उसी के साथ है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News