पति से बहसबाजी के बाद गायब हुई महिला का शव खेत में पेड़ से लटका मिला

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 07:02 PM (IST)

कुठाड़ (मदन): सिरमौर जिले के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के गांव तीमली में महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान भारती (32) पत्नी लखविंदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गत रात्रि महिला घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसे आस पास खोजने की कोशिश की व घर के नजदीक खेत में गए तो वहां  शव पेड़ पर लटका मिला। इस पर परिजनों ने तुरंत ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान को सूचित किया व प्रधान ने पुलिस चौकी कुठाड़ को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उपरोक्त महिला की रात को अपने पति से किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। इसके बाद उसका पति ड्यूटी पर चला गया था। वह किसी की कोठी पर रखवाली का काम करता है। थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर छानबीन की, लेकिन मौके पर किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही किसी ने कोई शक-सुबह जाहिर किया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु आरएच सोलन ले जाया गया है। थाना प्रभारी कसौली यशपाल सिंह ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News