इसलिए सादे अंदाज में सीएम जयराम ने मनाई होली

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2020 - 12:01 PM (IST)

शिमला (योगराज शर्मा) : कोरोना वायरस के चलते इस बार प्रदेश में होली का त्यौहार काफी फीका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा में हुए बस हादसे के कारण इस बार साधारण होली मनाई। मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में पहले होली का जश्न रखा गया था। लेकिन सुबह साढ़े 6 बजे चम्बा से बस हादसे को खबर आ गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री आवास में होली का रंग फीका पड़ गया। मुख्यमंत्री ने होली तो मनाई लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किया गया। सिर्फ गुलाल लगाकर होली की रस्म को निभाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा में सरकारी बस हादसे की खबर के बाद सादे तरीके से होली मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों मौत हुई है जबकि 20 लोग घायल है। घायलों में 2 की हालात गंभीर बनी हुई है। जिनमें से एक को टांडा अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News