ऊनावासियों से रुष्ट हुए सूर्यदेव, 2022 में सिर्फ पांच दिन ही हुए सूर्यदेव के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 01:04 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला भर में चल रहे धुंध और कोहरे के प्रकोप के कारण जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालत यह है कि जिले का न्यूनतम तापमान 6 और 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। लेकिन सूर्य देव के दर्शन ना होने के चलते शीत लहर लोगों को खासी दिक्कतों में डालकर रख रही है। भीषण सर्दी के चलते जिले में सर्दी खांसी जुकाम जैसे सर्दी जनित रोगों के मामलों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। वही कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए भी इस मौसम को काफी सहायक माना जा रहा है। साल 2022 के पहले 17 दिनों में से महज 5 दिन लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए हैं। वही आने वाले दिनों में मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी जारी होने के चलते लोगों को धूप के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
PunjabKesari
जिला में कई दिनों से गुम चल रहा मौसम लोगों की मुसीबतें बढ़ाते हुए नजर आ रहा है। हालत यह है कि जिला के मैदानी इलाकों में 24 घंटे घनी धुंध और कोहरे के कारण शीत लहर और ज्यादा जोर पकड़ती जा रही है। जनवरी 2022 की एक से लेकर 3 और उसके बाद 10 और 11 तारीख को को ही सूर्य देव के दर्शन हो पाए। जबकि अन्य दिनों में भारी बरसात और धुंध-कोहरे के कारण लोगों को धूप के लिए तरसना पड़ गया। नए साल में लोगों को सिर्फ 5 दिन ही सूर्य देव के दर्शन नसीब हो पाए है। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच यह इंतजार और लंबा खिंचता हुआ दिखाई दे रहा है। तापमान के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो जिला भर में न्यूनतम तापमान 6 और 7 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है जबकि अधिकतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार नहीं कर पा रहा। 

लगातार धुंध और कोहरे के चलते जिला के मैदानी इलाकों का जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। जबकि जिले के पहाड़ी इलाकों में रोजाना धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिनों तक जिला में बारिश होने की संभावना है। जबकि बारिशों का दौर खत्म होने के बाद करीब 20 या 21 जनवरी को भी मैदानी इलाकों में धूप निकलने के आसार हैं। वहीं जिला में लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया है। लगातार पड़ रही ठंड से हीटरों की बिक्री में खासा इजाफा हो रही है जबकि बाकी दुकानों में मंदी के हालत बने हुए है। स्थानीय लोगों की माने तो पिछले कई दिनों से धुप न निकलने के कारण ठंड बहुत बढ़ गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News