Mandi: नाकाबंदी के दौरान चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 04:46 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): थाना बीएसएल कालोनी के पुलिस दल ने जीरो चौक पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक से 4.490 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार और मादक पदार्थ ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही बाइक को कब्जे में ले लिया है। रविवार शाम पुलिस ने जीरो चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी।

इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार पंकज कुमार निवासी छजवाली डाकघर दसेहड़ा तहसील रिवालसर को जांच के लिए रोका। युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 4.490 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने को गिरफ्तार और बाइक को जब्त कर कब्जे में ले लिया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News