Mandi: गाड़ी में चिट्टा लेकर घूम रहे थे 3 युवक...पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार, कब्जे से हजारों की नकदी भी बरामद

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 05:35 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (विनोद): हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते जाल को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जोगिंद्रनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तीन युवकों को 7.49 ग्राम चिट्टे और 16,200 रुपए की नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम इलाके में गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन में सवार युवकों और गाड़ी की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 7.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ के साथ-साथ आरोपियों के पास से 16,200 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा (36) निवासी आदर्श कालोनी (जोगिंद्रनगर), आयुष कुमार (25) निवासी बालकरूपी और निखिल ठाकुर (25) निवासी ढेलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह नकदी नशे के कारोबार से जुड़ी है या नहीं। इसके अलावा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह चिट्टा कहां से खरीद कर लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। मामले में आगामी जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News