भीषण हादसा: डंगा गिरने से खाई में गिरा बजरी से भरा टिप्पर...50 वर्षीय चालक की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 04:52 PM (IST)

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर बजरी से लदा टिप्पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा एनएच-03 धर्मपुर-कोटली-मंडी सड़क पर हवानी के पास हुआ। मृतक की पहचान निर्मल सिंह (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 11 बजे उस समय हुआ, जब बजरी से लदा टिप्पर बरोटी की तरफ जा रहा था। हवानी के पास एनएच निर्माण स्थल पर अचानक डंगा ढह गया, जिससे टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं। लोगों द्वारा घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News