Mandi: सुंदरनगर में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 09:53 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): नगर परिषद सुंदरनगर के भड़ोह क्षेत्र में मंगलवार को एक 21 वर्षीय छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नेहा (21) निवासी गांव जिनझड़ व तहसील निहरी सुंदरनगर में एक निजी संस्थान में अकाऊंट्स की छात्रा थी और बहन के साथ भड़ोह में किराये के कमरे में रहती थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बीच नेहा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब दोपहर को उसकी बहन कमरे में पहुंची को उसे फंदे से लटका पाया।

सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। युवती का मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मृत्यु के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News