राेहांडा में पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला घायल
punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 03:17 PM (IST)

सुंदरनगर (ब्यूरो) : सुंदरनगर उपमंडल के करसोग सड़क मार्ग पर रोहांडा में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर यात्री महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में उपचार के लिए लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमांद से सुंदरनगर आ रही बस की सवारियां भग्यार रोड बंद होने के कारण कुछ दूरी पर दूसरी बस से भेजी गई। लेकिन इस दौरान जब सवारियां दूसरी बस लेने के लिए जा रही थी तो उस समय पहाड़ी से पत्थर गिर पड़े। पत्थर आकर चेतना के सिर पर जा लगाने से चेतना घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि महिला पत्थर गिरने से घायल हुई है। सुंदरनगर की बी.बी.एम.बी. कालोनी पुलिस थाना की पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।