प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में 22 हजार करोड़ रूपये ऋण : हर्षवर्धन चौहान

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 03:41 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : प्रदेश कांग्रेस पार्टी मीडिया विभाग के अध्यक्ष हर्षबर्धन चौहान ने कुल्लू में प्रदेश की जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि पिछले साढ़े 4 सालों में पूर्व की कांग्रेस पार्टी के समय में बजट से योजनाओं का उद्वघाटन और शिलान्यास किए है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने शासन संभाला तब प्रदेश में 48 हजार करोड़ रूपये का ऋण था और मौजूद जय राम सरकार ने साढे 4 साल में 22 हजार करोड़ रूपये का ऋण लिया है। पंजाब में छठा वेतन लागू हुए 6 माह हो गए है लेकिन प्रदेश के कर्मचारी प्रदेश सरकार मांग कर रहे है। लेकिन फिर भी कई विभाग के कर्मचारियों को वेतन डीए नहीं मिल रहा है। एचआरटीसी के कर्मचारियों का 334 करोड़ रूपये भुगतान नहीं कर पाई और 608 सेवानिवृत कर्मचारियों के 208 से अधिक बकाया राशी है और सरकार कह रही है पैसे नहीं है। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री के गृहजिला में सड़को की हालत खराब है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मीडिया विभाग से हर्षवर्धन ने कहा कि जब हिमाचल में भाजपा की सरकार आई थी तो उस समय हिमाचल प्रदेश का कर 48000 करोड़ रुपए था आज हिमाचल प्रदेश पर 17000 करोड़ पर है। उन्होंने कहा कि साढे 4 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने साढ़े 22000 रूपए का कर्ज लिया है। बीजेपी का दावा था कि डबल इंजन की सरकार आज डबल इंजन पूरी तरह से बेबस हुआ ह। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे, वे मनाली को अपना दूसरा घर मानते थे। जब भी वे मनाली आया करते थे तो पैकेज के रूप में और आर्थिक रूप में हिमाचल प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए सौगात दिया करते थे। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल से उनका गहरा नाता है, ऐसा कहते हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता पैकेज आज तक नहीं दिया गया।

आज हिमाचल प्रदेश की दयनीय हालत है, सभी कामगार काम छोड़कर वापस जा रहे हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में चार गुना मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन वह भी नहीं मिला। मंडी में सड़कों की हालत काफी दयनीय है। बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में सड़कों की हालत काफी दयनीय है। मुख्यमंत्री की सुविधा के लिए मंडी जिला में 10 हेलीपैड बनाए गए हैं। जनता की टिकटों पर किसी प्रकार की बातचीत नहीं करते हैं। पंजाब सरकार ने 6 प्रतिशत इनकम एग्रीमेंट करके 6 माह हो गए हैं, हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारी कल हड़ताल करने जा रहे हैं, जिनकी प्रमुख कई मांगे हैं जो आज तक सरकार ने अभी पूर्ण नहीं की है। उन्होंने कहा कि जो उनका हक बनता था हिमाचल सरकार ने उसे भी नहीं दिया है।एचआरटीसी के 608 कर्मचारी हैं उनके 208 करोड रुपए सरकार ने देने हैं मगर सरकार कहती है कि उनके पास पैसे नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News