Kangra: पालमपुर में भाजपा ने किया रोष प्रदर्शन, रणधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 02:34 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पहलगाम में आतंकी हमले के पश्चात केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान नागरिकों को तत्काल वापस भेजने के निर्णय में प्रदेश सरकार ढिलाई बरत रही है। ये आरोप प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने पालमपुर में भाजपा द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान लगाए। रणधीर शर्मा ने कहा कि पहलगाम घटना के पश्चात केंद्र तथा कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को तत्काल वापस भेजा जाएगा। इस संबंध में गृह मंत्री ने स्वयं सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात कर देशहित में इस निर्णय को तत्काल तथा प्रभावी ढंग से धरातल पर मूर्त रूप देने के निर्देश दिए परंतु हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। इसके विरोध में भाजपा ने समूचे हिमाचल में धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन पत्र प्रेषित किए हैं। 

पाक परस्त रही है कांग्रेस पार्टी की नीति व नीयत 
रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की नीति व नीयत पाक परस्त रही है। उन्होंने कहा कि देश में पहलगाम जैसी किसी भी घटना का इतिहास देखा जाए तो कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण इस प्रकार की घटनाओं को भारत विरोधी शक्तियां अंजाम देने में सफल रही हैं। इससे पहले गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान तथा प्रदेश सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा मांग की की हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से बाहर भेजने के लिए प्रदेश सरकार प्रभावी पग उठाए। 

ये रहे प्रदर्शन में मौजूद
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रविंदर रवि धीमान, मुल्ख राज प्रेमी, जिला भाजपा अध्यक्ष रागनी रूकवाल, महामंत्री राजेश रानू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय शर्मा, घनश्याम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, उमेश दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, सुरेश पठानिया, हनुमंत शर्मा, विकास धीमान, चंद्रवीर कटोच, ऊषा राणा, दविंदर राणा, सुरेंद्र राणा तथा सुरेंद्र कपूर सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News