Shimla: खराब मौसम के चलते कालका-शिमला रेलखंड पर ट्रेनें 7 दिन के लिए रद्द

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 10:38 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): खराब मौसम के कारण कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर चलने वाली अप मिक्स और डाऊन मिक्स ट्रेनें 7 दिनों के लिए रद्द कर दी हैं। यह ट्रेनें 23 से 29 जुलाई तक रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल द्वारा जारी संशोधित संदेश के अनुसार अप मिक्स और डाऊन मिक्स (एनजी) ट्रेन सेवाएं 23 से 29 जुलाई तक परिचालन नहीं करेंगी। यह निर्णय क्षेत्र में लगातार खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने और असुविधा से बचने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News