Shimla: गारंटियों में हुए नाकाम, फिर प्रदेश को गुमराह करने का कर रहे हैं काम : जयराम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 09:22 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर आयोग बनाकर कांग्रेस सरकार सिर्फ चुनाव से पहले इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अच्छी तरह पता है कि वर्तमान में पूरे देश में जनगणना का काम चल रहा है। जनगणना के दौरान किसी भी तरह की रैवेन्यू यूनिट क्रिएट नहीं की जा सकती, क्योंकि परिसीमन फ्रीज होता है। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा का क्या स्टैंड होगा, इस पर पार्टी चर्चा कर फैसला लेगी।

भाजपा सरकार के समय भी इस बारे में काफी विश्लेषण हुआ था, लेकिन राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आगे नहीं बढ़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार चुनाव पूर्व दी गई अपनी गारंटियों पर फेल हो गई है। अब लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इस कारण चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बदलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News