यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कालका-शिमला के बीच 30 नवम्बर तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, सिर्फ धर्मपुर तक मिलेगी सुविधा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 03:18 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर टकसाल व गुम्मन के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण कालका तक अब 30 नवम्बर तक ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। ब्रिज नंबर 57 के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक को बहाल करने का काम अभी भी जारी है और ऐसे में रेलवे प्रबंधन ने ट्रेनों के रद्दीकरण की अवधि बढ़ा दी है। अब 5 जोड़ी ट्रेनों का संचालन कालका-शिमला के बीच 31 अक्तूबर तक रद्द रहेगा। वहीं, 1 जोड़ी ट्रेन को धर्मपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और फिलहाल शिमला-धर्मपुर के बीच ही ट्रेन चलेगी, जबकि कालका तक ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा।

कालका-शिमला रेलवे लाइन पर ब्रिज नंबर 57 के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक को बहाल करने का काम जारी होने के कारण रेलवे ने ट्रेनों के रद्दीकरण की अवधि बढ़ा दी है। अब 5 ट्रेनों का संचालन कालका-शिमला के बीच 30 सितम्बर तक रद्द रहेगा। वहीं, 1 ट्रेन को धर्मपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे के अनुसार किलोमीटर 07/16-17 पर ब्रिज नंबर 57 के आसपास मिट्टी बह जाने के कारण ट्रैक प्रभावित हुआ है। प्रभावित हिस्से में बहाली का कार्य प्रगति पर है। इसी के चलते रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रेनों के रद्दीकरण और आंशिक संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन नंबर 52457/52458, ट्रेन नंबर 52451/ 52452 ट्रेन नंबर 52459/ 52460 ट्रेन नंबर 52455/ 52456, अप मिक्स ट्रेन/डाऊन मिक्स ट्रेन रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 52453 और 52454 का आंशिक संचालन शिमला-धर्मपुर के बीच जारी रहेगा। ट्रेन नंबर 52453 का संचालन 30 नवम्बर तक धर्मपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगा। इसके चलते कालका से धर्मपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 52454 धर्मपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी और धर्मपुर से कालका के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News