हिल्स क्वीन शिमला आने वाले सैलानियों के लिए ‘बुरी खबर’

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 06:05 PM (IST)

शिमला: व्हाइट क्रिसमस की आस में हिल्स क्वीन शिमला आने वाले सैलानियों के लिए बुरी खबर है। इस बार भी 25 दिसंबर को व्हाइट क्रिसमस के आसार नहीं हैं। शिमला में बारिश और बर्फबारी नहीं होगी। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के मुकाबले मैदानी व निचले इलाकों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम काफी ठंड महसूस की जा रही है। 

पढ़िए पिछले कई सालों का रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि साल 1991 में 24 और 25 दिसंबर को बर्फबारी हुई थी। इसके अलावा साल 1994, 28 व 29 दिसंबर, साल 1995 में 21, 22 व 31 दिसंबर, साल 1997 में 1 और 20 दिसंबर, साल 2000 में 3 दिसंबर, साल 2002 में 31 दिसंबर, साल 2003 में 27 दिसंबर, साल 2006 में 11 दिसंबर, साल 2007 14 और 15 दिसंबर, साल 2010 में 31 दिसंबर, साल 2012 में 11 दिसंबर, साल 2013 में 16 दिसंबर, 2016 और 21 और 22 दिसंबर, साल 2017 में 30 और 31 दिसंबर और इस साल 12 दिसंबर को हिमाचल के राजधानी शिमला में बर्फ गिरी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News