तिरुपति से लौटे सीएम, अब दिल्ली जाएंगे

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 08:51 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को अपने तिरुपति दौरे से लौट आए। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ वायुमार्ग से सायं चंडीगढ़ पहुंचे, जिसके बाद वह शिमला लौट आए। उनका कुछ दिन बाद दिल्ली जाने का कार्यक्रम है, जहां पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल होंगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों एवं 6 विधानसभा उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा होगी। ऐसे में यदि प्रत्याशियों के चयन में पेंच नहीं फंसा, तो जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस की तरफ से जैसे ही प्रत्याशियों के चयन की घोषणा हो जाती है, उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। उनके कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार को शुरू करने की संभावना है।

कुछ भाजपाइयों के कांग्रेस में आने की सुगबुगाहट
भाजपा में नाराज चल रहे कुछ नेताओं के आगामी दिनों में कांग्रेस में शामिल होने की सुगबुगाहट है। कांग्रेस पार्टी ऐसे नेताओं को टिकट देने पर भी विचार कर सकती है। यानी जिस तरह कांग्रेस के बागी भाजपा में शामिल हुए हैं, उसी तरह सत्तारुढ़ दल डैमेज कंट्रोल करके विरोधी दल में सेंध लगाने का प्रयास कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News