चुनाव प्रचार से लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी; दोनों की मौके पर मौत

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 06:10 PM (IST)

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

चुनाव प्रचार से वापस लौट रहे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले की उपतहसील जांगला की ग्राम पंचायत रनोल में हुआ। मृतकों की पहचान लोकेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह, निवासी रनोल गांव, चिड़गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात एक पिकअप वाहन में सवार होकर चुनाव प्रचार से वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पुलिस को शनिवार सुबह मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक वाहन में सवार दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक लाया गया। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। इस हादसे के बाद पूरे रनोल गांव में मातम का माहौल है। शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और वाहन के खाई में गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News