शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 05:19 PM (IST)

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में  चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

शादी समारोह से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के रामपुर की उप-इकाई के 12/20 क्षेत्र बर्कल से सटे शील गांव में हुआ। घायल युवक की पहचान नरेश कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी दरशाल गांव, डाकघर तकलेच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को नरेश कमसारी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात घर लौटते समय शील गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन की सहायता से घायल युवक को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

मामला दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News