Shimla: प्रदेश में स्क्रब टाइफस के 5 नए मामले, स्वाइन फ्लू से 6 माह का बच्चा संक्रमित

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 06:19 PM (IST)

शिमला (तनुजा): बरसात के मौसम के बीच हिमाचल में स्क्रब टाइफस और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्क्रब टाइफस के 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें नेरवा, मशोबरा, शिमला, सोलन और मंडी जिले के करसोग से मरीज शामिल हैं। विभाग की ओर से इन मरीजों की निगरानी और आवश्यक उपचार किया जा रहा है। वहीं, स्वाइन फ्लू का भी एक नया मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज कुल्लू का रहने वाला 6 माह का बच्चा बताया जा रहा है। बच्चे की उम्र कम होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसकी स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। आवश्यक जांच और उपचार की प्रक्रिया की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News