Weather Update: प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक 266 लोगों की हुई मौत, 5 से 11 सितम्बर तक बारिश की संभावना

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 07:07 PM (IST)

शिमला (राजेश): प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। मौसम विभाग ने 11 सितम्बर तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 11 सितम्बर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई। बिलासपुर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

चम्बा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, सोलन और ऊना में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। मानसून सीजन में बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से अब तक 266 लोगों की मौत हुई है और 479 लोग घायल हुए हैं। तीन लोग अभी लापता हैं। इसके अलावा अब तक करीब 1,235 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुक्सान हुआ है। इसमें लोक निर्माण विभाग का करीब 946 करोड़ रुपए का नुक्सान शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News