संतोष मांटा को सौंपा रजिस्ट्रार नर्सिंग काऊंसिल का अतिरिक्त जिम्मा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 04:18 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): राज्य सरकार ने सिस्टर निवेदिता गवर्नमैंट नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसीपल संतोष मांटा को हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काऊंसिल के रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। स्वास्थ्य सचिव की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। साथ ही प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के 3 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत अवर सचिव आवास अमर सिंह को श्रम एवं रोजगार तथा अवर सचिव श्रम एवं रोजगार विक्रम दत्त को आवास विभाग का दायित्व सौंपा है। इसी तरह पदोन्नत होकर अवर सचिव बने पुनीत सेठ को परिवहन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य सचिव की तरफ से तबादला आदेशों संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

उपचुनाव के बाद प्रशासनिक फेरबदल की संभावना बढ़ी
3 विधानसभा उपचुनाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल की संभावना भी बनी हुई है। इसके तहत उच्च प्रशासनिक स्तर पर कई अधिकारियों को तबदील करके महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा सकता है। साथ ही निचले स्तर पर भी कई अधिकारियों के तबादलों की संभावना बनी हुई है। इसी तरह कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त भी किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News