Shimla: प्रधानमंत्री को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान मिलना गर्व की बात : सिकंदर
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 05:50 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान मिलना भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के बढ़ते वैश्विक गौरव का प्रतीक है। सांसद डा. सिकंदर कुमार ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले एशियाई नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्ष में प्रधानमंत्री के कार्यकाल ने भारत की विदेश नीति को रक्षात्मक से आक्रामक और आत्मनिर्भर मोड में बदल दिया है।
दुनिया आज भारत को एक फॉलोअर के रूप में नहीं, बल्कि एक ग्लोबल एजैंडा सैंटर के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, यूएई, रूस, अमरीका, फ्रांस और अब स्वीडन जैसी तमाम वैश्विक महाशक्तियों और अलग-अलग विचारधारा वाले देशों से भारत के रिश्ते आज अपने सबसे सुनहरे दौर में हैं। उन्होंने कहा कि भारत की यह वैश्विक धमक आने वाले दशकों में देश की तरक्की की नई इबारत लिखेगी।

