Shimla: नदी किनारे मिला अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 06:57 PM (IST)
शिमला (संतोष): राजधानी के बालूगंज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ागांव के पास शनिवार को लालपानी नाला के पास नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव नग्न अवस्था में था और काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह गला-सड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सील किया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी के रिकॉर्ड से शव का मिलान किया जा रहा है। समीपवर्ती सभी पुलिस थानों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और शव का विवरण सांझा किया गया है।

