शिमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खड्ड में गिरा टिपर...32 वर्षीय चालक की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 10:58 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल क्षेत्र में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर मिट्टी की डंपिंग के दौरान एक टिपर अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। इस भयावह हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

खड्ड में जा गिरा टिपर

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के चिल्ला-चपांदली सड़क पर हुआ। मृतक चालक की पहचान 32 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का निवासी था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे चिल्ला-चपांदली सड़क पर मिट्टी की डंपिंग के दौरान टिपर (एचपी 63 डी-1357) अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे हामलटी खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना के समय चालक अकेला ही टिपर में सवार था। इस भयावह हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल, चौपाल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News