शिमला जिला परिषद चुनाव से पहले सियासी खेल पलटा, भाजपा के 2 सदस्य कांग्रेस के पाले में

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 04:25 PM (IST)

Shimla Zila Parishad Election : जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले भाजपा ने जिन नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को मीडिया के सामने पेश कर अपना समर्थन दिखाया था, उनमें से दो सदस्यों के कांग्रेस के पाले में जाने की चर्चा ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को जिला परिषद के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर दोनों सदस्यों की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गालियारों में इसे जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

बता दें कि जिला परिषद शिमला में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला हो गया है। चुनाव में एक-एक सदस्य का समर्थन दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा खेमे में शामिल बताए जा रहे दो सदस्यों के कांग्रेस के साथ जाने की चर्चा ने पूरे समीकरण को बदल दिया है। उधर, इस बाबत भाजपा नेताओं ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News