Shimla: आयुष विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 3 अधिकारियों के तबादले व तैनाती आदेश जारी
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 07:08 PM (IST)
शिमला (संतोष): आयुष विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभाग के 3 वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में सचिव (आयुष) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेशों के अनुसार हाल ही में पदोन्नति के बाद जिला आयुष अधिकारी किन्नौर के पद पर तैनात डा. सुमन बाला का स्थानांतरण अब जिला आयुष कार्यालय हमीरपुर के लिए किया गया है।
जिला आयुष कार्यालय हमीरपुर में तैनात डा. तनुजा नागपाल को स्थानांतरित कर राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वैदिक अस्पताल पपरोला (कांगड़ा) में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वैदिक अस्पताल पपरोला में कार्यरत चिकित्सा अधीक्षक डा. रतन चंद का स्थानांतरण जिला आयुष कार्यालय किन्नौर में जिला आयुष अधिकारी के पद पर किया गया है। अधिसूचना के माध्यम से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार संभालने और उचित माध्यम से विभाग को अपनी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

