Shimla: संजौली पुलिस ने 10 दिन के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाली लापता नाबालिगा
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 05:06 PM (IST)
शिमला (संतोष): पुलिस थाना संजौली की टीम ने करीब 10 दिन पहले लापता हुई एक नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। संजौली पुलिस थाना में 1 जुलाई को एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद शिमला पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने 10 दिनों की मशक्कत और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर नाबालिगा को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस के अनुसार बरामदगी के तुरंत बाद नियमानुसार नाबालिगा का चिकित्सीय परीक्षण करवाया व औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बच्ची को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया है। एएसपी शिमला मेहर पंवार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति या बच्चे के लापता होने पर बिना कोई समय गंवाए तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

