Shumla: हाईकोर्ट में संजौली मस्जिद मामले पर सुनवाई टली
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 10:20 PM (IST)
शिमला (मनोहर): प्रदेश हाईकोर्ट में संजौली मस्जिद मामले पर सुनवाई 4 सप्ताह के लिए टल गई है। पिछली सुनवाई को नगर निगम शिमला की ओर से अनुपालना रिपोर्ट पेश की गई थी। कोर्ट को बताया गया था कि मस्जिद की निचली 2 मंजिलों को छोड़ कर ऊपरी अवैध मंजिलें गिरा दी गई हैं। न्यायाधीश वीरेंदर सिंह ने मामले पर सभी पक्षकारों के आग्रह पर आगामी विचार करने हेतु 4 सप्ताह के पश्चात सुनवाई करने के आदेश जारी किए।

