कीरतपुर-मनाली फोरलेन के किनारे एच.पी.टी.डी.सी. खोलेगा 3 होटल

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 10:08 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): कीरतपुर-मनाली फोरलेन राजमार्ग के किनारे हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) 3 होटल निर्मित करेगा। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों व अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एच.पी.टी.डी.सी. की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मार्ग के समीप होटल निर्मित करने की दिशा में जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। इन होटलों में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ये होटल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे और इसका उद्देेश्य राज्य में पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एक सलाहकार द्वारा एक अध्ययन भी किया गया है। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने निगम द्वारा क्रियान्वित की रही परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस स्टेशनों को क्रियाशील करने के लिए कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बिलासपुर जिले के बगेड़, मंडी जिले के नेरचौक और कुल्लू जिले के भुंतर में तीन नए राजमार्ग-सह-पर्यटन पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन पुलिस स्टेशनों को क्रियाशील करने के लिए कर्मचारियों की जल्द भर्ती भी की जाएगी, जिसका उद्देश्य पर्यटकों की आवश्यकता को पूरा करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News