कांगड़ा व निचले हिमाचल को टी.एम.सी. में मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 10:55 PM (IST)

शिमला (संतोष): कांगड़ा जिला सहित निचले हिमाचल के लोगों को अब स्वास्थ्य क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का लाभ मिलने जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार से टांडा मैडीकल कॉलेज (टी.एम.सी.) में कार्डियक सर्जरी शुरू हो जाएगी, जबकि इस अस्पताल में रोबोटिक सेवाएं भी जल्द मिलेंगी, जिसके लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान कर लिया है और इसका टैंडर प्रोसैस में है। केंद्र सरकार की ओर से भी एडवांस मॉलक्यूलर ऑनकोलॉजी (कैंसर लैब) भी केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कर ली गई है। इन तीन मुख्य और आधुनिक सेवाओं से न केवल नगरोटा बगवां, अपितु जिला कांगड़ा सहित निचले हिमाचल के आधा दर्जन जिलों के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी।

यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली ने विधानसभा के मुख्य कमेटी रूम में शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि टी.एम.सी. में रोबोटिक सर्जरी के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान कर लिया गया है और इसके टैंडर की प्रक्रिया चली हुई है। रोबोटिक सर्जरी आज विदेशों में बहुत प्रचलित है और यह तकनीक हिमाचल में भी आ रही है, जिससे खासतौर पर यूरोलॉजी, गाइनोकोलॉजी सहित अन्य विभागों के मरीजों की सुगमता से सर्जरी हो सकेगी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News