Shimla: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले जयराम, विकास व संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 08:53 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। उन्होंने नितिन गडकरी से हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों, सड़क एवं राजमार्ग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा प्रदेश में कनैक्टिविटी को और सुदृढ़ करने से संबंधित विषयों पर चर्चा की। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी उनसे मंत्रणा की। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भेंट संगठनात्मक एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

