शिमला के हिमरी में भीषण अग्निकांड: दो मंजिला मकान जलकर खाक, 30 लाख का नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 05:53 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला के सुन्नी के गांव हिमरी में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। जहां सोमवार देर रात 2 मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान बेग राम पुत्र मनिया राम गांव व डा. हिमरी तैह सुन्नी जिला शिमला का बताया जा रहा है।
PunjabKesari

दो मंजिला लकड़ी के मकान में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अग्निकांड में बेग राम के 10 कमरे जलकर राख हो गए। आगजनी के कारण बेग राम का करीब 30 लाख रुपए का नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। नायब तहसीलदार सुन्नी ने मौका पर बेग राम को 10,000/रुपए और कम्बल फौरी राहत के तौर पर दिए हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News