भाजपा ने लाहौल-स्पीति में 6 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 12:17 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश भाजपा ने लाहौल-स्पीति में पार्टी के 6 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने लाहौल-स्पीति के जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 6 पदाधिकारियों की सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। इसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा लोबजंग ज्ञालसन,  जिला महामंत्री पलजोर छेरिंग, जिला महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शमशेर सिंह, मीडिया प्रभारी पलदन नामज्ञाल और मंडल महामंत्री स्पीति सोनम अंगदुई को तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया। यह एक्शन पार्टी अध्यक्ष के लाहौल-स्पीति के पहुंचने के बाद सामने आया है। ऐसे में साफ है कि भाजपा में लाहौल-स्पीति में बगावत हो गई है। वहां पर पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से बागी हुए पूर्व विधायक रवि ठाकुर को पार्टी टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद पहले लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं पार्टी नेता डा. राम लाल मारकंडा ने बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हुए भाजपा प्रत्याशी को चुनौति दी तथा अब पार्टी ने इन 6 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि चुनावों के दौरान किसी भी तरह की पार्टी विरोधी गतिविधियां तथा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News